फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीडिंग के मामले में अलीगढ़ प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की चल रही प्रक्रिया में अलीगढ़ जनपद प्रदेश के 75 जनपदों में टॉप पर पहुंच गया है। फूड कमिश्नर आलोक कुमार द्वारा हाल ही में जारी की गई वरीयता सूची में अलीगढ़ ने 68.89 फीसदी आधार फीडिंग कर प्रदेश में टॉप मोस्ट स्थान पाया है। पीलीभीत, बागपत, सोनभद्र व शामली उसके बाद हैं। नंबर वन बनने पर फूड कमिश्नर ने पत्र जारी कर अलीगढ़ के जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को बधाई दी है।

पीओएस मशीनों के जरिये राशन वितरण की व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए सरकार का ध्यान राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने पर है।

प्रदेश के हर जनपद में यह प्रक्रिया जोर शोर से जारी है। अलीगढ़ में भी डीएम चंद्रभूषण सिंह के कड़े निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के नेतृत्व में आधार फीडिंग का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पूर्ति विभाग की टीमों ने अथक प्रयास करके कुल 24 लाख पात्र गृहस्थी परिवारों में से 16 लाख 53 हजार 360 उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार से लिंक कर दिये गए हैं। यानि कि कुल उपभोक्ताओं का 68.89 फीसदी आधार कार्ड फीड हो चुके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि आधार फीडिंग के मामले में अलीगढ़ प्रदेश के 75 जनपदों में टॉप पर है।

फूड कमिश्नर द्वारा जारी की गई टॉप फाइव जनपदोें की सूची
अलीगढ़-68.89 प्रतिशत आधार फीडिंग
पीलीभीत-66.70 प्रतिशत आधार फीडिंग
बागपत-64.29 प्रतिशत आधार फीडिंग
सोनभद्र-51.76 प्रतिशत आधार फीडिंग
शामली-48.24 प्रतिशत आधार फीडिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें