न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के ओरल एंड मैग्जीलोफेशियल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीएस हाशमी ने कहा कि तंबाकू साइलेंस किलर है। तंबाकू सेवन से बड़ी संख्या में लोग मरते हैं।
डॉ. हाशमी विभाग द्वारा तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुंह का कैंसर और अन्य कई बीमारी तंबाकू के सेवन और सिगरेट आदि पीने से होता है। काउंसलिंग और अन्य माध्यमों से इसे रोका जा सकता है।
डॉ. हाशमी ने कहा कि तंबाकू छोड़ने के लिए भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक ढंग से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुंह के कैंसर की जांच का कैंप भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।