न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अंडर-16 अलीगढ़ जोन टीम की चिकित्सा परीक्षण के बाद घोषणा कर दी गई है। 18 सदस्यीय टीम में नौ गेंदबाज, सात बल्लेबाज, दो विकेटकीपर चुने गए हैं। कोच व मैनेजर करण कौशिक होंगे। टीम का चयन पूर्व रणजी खिलाड़ी अखिल त्यागी ने किया।
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सैयद मुताहिर जैदी ने बताया कि टीम में बल्लेबाज अनुभव सिंह, क्षितिज राज, प्रियांशु राना, कौशल यादव, सचिन चाहर, इब्राहीम आलम, शुभम तोमर, विकेटकीपर आशीष चौहान, अमनदीप, गेंदबाज हितेश कुमार, विवेक सिरोही, अंकित चौहान, पुल्कित शर्मा, प्रिंस चौधरी, प्रशांत सिंह, अमर कटारिया, तिलक वार्ष्णेय, माज मोहम्मद हैं।
जोन का मैच 20 मई को
एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सैयद मुताहिर जैदी ने बताया अंडर-16 जोनल मैच 2018-19 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अलीगढ़ जोन का पहला मैच 20 मई को मंगलायतन मैदान पर गाजियाबाद (ए) जोन से होगा। दूसरा मैच 21 मई को मंगलायतन मैदान पर गाजियाबाद (बी) जोन व अलीगढ़ जोन के बीच खेला जाएगा। 22 मई को अलीगढ़ जोन की टीम डीपीएस हाथरस के मैदान पर मथुरा जोन की टीम से भिड़ेगी।