न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जीटी रोड सुरक्षा विहार कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर स्थित ज्ञान सरोवर जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व वर्तमान में विधान परिषद सदस्य ठा. जयवीर सिंह, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल सिक्ससंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रसन्न होकर ठा. जयवीर सिंह 2,100 रुपये का नकद इनाम दिया। इस अवसर पर ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
यह कल के मोदी और योगी हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी इनके माता-पिता से ज्यादा इनके शिक्षकों की है। डॉ. राजीव अग्रवाल ने बच्चों को राष्ट्रभक्ति से संबंधित बातें बताईं। सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने बच्चों को सफ ल होने के टिप्स दिए।
इस अवसर स्कूल के निदेशक पंकज वार्ष्णेय ने अपने स्कूल बारे में बताया इस स्कूल 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने घोषणा की कि पांच मेधावी गरीब छात्रों को वह नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य प्रांजल वार्ष्णेय ने राष्ट्रगान गाकर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल वरिष्ठ अध्यापक राकेश सिंह, शांति चौहान, सुमन, आरती, मृगनैनी, मधु, उमेश खन्ना, किशोर कुरकुरे, ललित बाबी आदि मौजूद थे।