फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर लाश को कुतें ने नोच खाया-First Page

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना स्थानीय पोस्टमार्टम हाउस में हुई। यहां रखे एक लावारिस शव को रविवार को कुत्ते ने नोच नोच कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था ‘मानव उपकार’ के पदाधिकारी, भाजपा विधायक अनिल पाराशर और अन्य लोग सोमवार को वहां पहुंच गए।

इन लोगों को भी आठ शव जमीन पर पड़े मिले। इस पर सभी ने आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी व सहयोगी फार्मेसिस्ट को निलंबित कर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि शव को नोच कर खा रहे कुत्ते को एक व्यक्ति बार-बार हटा रहा है। थोड़ा हटने के बाद कुत्ता फिर शव के पास पहुंच कर उसे नोचने लगता है। सोमवार को यह वीडियो जब सामाजिक संस्था ‘मानव उपकार’ के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने देखा तो वह साथी पदाधिकारियों पंकज धीरज, रतन वार्ष्णेय, फैज मोहम्मद, ज्ञानेंद्र चौहान, गिर्राज शर्मा, कमल गुप्ता आदि के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

सूचना पर विधायक अनिल पाराशर, भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ सहित अन्य लोग भी आ गए। यहां पर देखा कि सोमवार को आए आठ शव जमीन पर ही पड़े थे। सभी ने घटना के संबंध में जब वहां मौजूद स्टाफ से पूछा तो उन्होंने पुलिस के सिपाहियों पर दोषारोपण करने का प्रयास किया।

इस पर विधायक व अन्य लोग भड़क गए। मामले की नजाकत को देखते हुए सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान भी वहां पहुंच गए।

विधायक और संस्था पदाधिकारियों ने वहां स्टाफ के लोगों को जमकर खरीखोटी सुनाई। वहां पहुंचे सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी फार्मेसिस्ट रविकांत दीक्षित और उनके सहयोगी प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया। इनके स्थान पर फार्मेसिस्ट ललित आर्य और मनोज सेंगर को तैनात किया गया है।

साथ ही जांच समिति भी गठित की गई है। चूंकि शव को आए हुए निर्धारित 72 घंटे भी पूरे हो रहे थे, इसलिए शाम को पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात में ही इसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।

लाखों खर्च पर अव्यवस्था बरकरार
लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने वाली सामाजिक संस्था ‘मानव उपकार’ के अध्यक्ष विष्ण कुमार बंटी ने बताया कि कुछ समय पहले ही पोस्टमार्टम हाउस का लाखों रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है। यहां पर लावारिस शवों को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर रखवाए गए। चार स्ट्रेचर, जेनरेटर के लिए बड़ी बैटरी सहित अन्य उपकरण भी रखवाए गए थे। लेकिन सारा सामान इधर-उधर कर दिया गया है। चारों स्ट्रेचरों के पहिये गायब हैं। एक स्ट्रेचर का केवल ऊपर का हिस्सा बचा है। जेनरेटर की बैटरी और सोलर लाइट की बैटरी गायब है। दिए गए मास्क, गाउन, कूलर का भी कहीं पता नहीं है।

इस प्रकरण में दोनों फार्मेसिस्टों को निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर, स्ट्रेचर, मास्क, गाउन आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। यहां पर जो सीसीटीवी कैमरे बंद हैं उनको भी चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ

अकराबाद पुलिस ने भेजा था लावारिस का शव
जिले के अकराबाद थाने की पुलिस को यह शव एक्सीडेंट के बाद लावारिस अवस्था में मिला था। इसे बीते गुरुवार को नियमत: शिनाख्त की उम्मीद में पोस्टमार्टम केंद्र पर रखवाया गया था। यहां इसे डीप फ्रीजर में रखा जाना चाहिए था। रविवार को कुछ लोग दादों व गांधीपार्क इलाके से शव की पहचान के लिए पहुंचे थे। उन्होंने इस शव पर लिपटा कपड़ा खुलवाया। इसके बाद वह तो चले गए मगर फिर कपड़ा बंद नहीं किया गया। पोस्टमार्टम केंद्र स्टाफ ने शव को ऐसे ही बरामदे में छोड़ दिया। इसी बीच इस शव को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें