फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल के लिए दूसरे चरण का मतदान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बार काउंसिल के लिए दूसरे चरण के तहत अलीगढ़ सहित कई जिलों में मतदान आज और कल यानि मंगलवार व बुधवार को होगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान यहां कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में होगा, जिसके लिए सुरक्षा व बैरीकेडिंग के भी इंतजाम किए गए हैं।

हाईकोर्ट बार से पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए जिला शासकीय अधिवक्ता डॉ. अबसार किदवई के अनुसार जिले में करीब 2900 मतदाता हैं। प्रदेश भर में कुल 298 प्रत्याशी 25 पदों के लिए चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 6 प्रत्याशी अलीगढ़ से भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ से जो प्रत्याशी हैं, उनमें सुरेंद्र मोहन यादव, ब्रजेश सिंह, अनिल सारस्वत, रामकिशन तोमर, अनिल कुमार बरगोती, अरविंद उपाध्याय के नाम प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि यह मतदान दो दिन मंगलवार व बुधवार को होगा। मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए बैरीकेडिंग के अलावा सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की ओर से जनसंपर्क भी जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें