फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकलन परिवार की बहू को दुबे पड़ाव पर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में सक्रिय झपटमारों ने सोमवार देर रात दुबे पड़ाव चौराहे के पास महानगर के मशहूर संकलन पर्दे के परिवार की बहू को लूट लिया। वाकया उस समय हुआ, जब वह बेटे संग स्कूटी पर रामघाट रोड से घर की ओर लौट रही थीं। वारदात के बाद शोरशराबे पर पब्लिक के साथ पुलिस भी लुटेरों के पीछे लगी, मगर लुटेरे रामलीला मैदान के रास्ते आगरा रोड की ओर निकल गए। तहरीर थाने में दे दी गई है।

बताया गया है कि संकलन पर्दे के स्वामी मुकुल मित्तल के भाई प्रशांत मित्तल की पत्नी सुरभी मित्तल अपने बेटे शुभ के साथ स्कूटी पर रात करीब साढ़े नौ बजे रामघाट रोड से घर अचल कोठी जीटी रोड गांधीपार्क लौट रही थीं। मीनाक्षी पुल पार कर दुबे पड़ाव पर उतरीं, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की जंजीर खींच ली और रामलीला मैदान की ओर भागे।
विज्ञापन


इस पर शुभ भी शोर मचाता हुआ उनके पीछे भागा। शोर पर रामलीला मैदान पर मौजूद पुलिस हरकत में आई और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, मगर वह गलियों में होकर आगरा रोड की ओर निकल गए। पुलिस उनके पीछे लगी, मगर आगरा रोड पर आकर बदमाश ओझल हो गए। इस सूचना पर परिवार के करीबी भाजपा नेता व मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. राजीव अग्रवाल उनके घर पहुंच गए।

सूचना एसपी सिटी को दी तो गांधीपार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस जांच पड़ताल व पूछताछ के बाद तहरीर लेकर चली गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क का कहना है कि इलाके में सीसीटीवी देखे जाएंगे। उम्मीद है सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन


क्वार्सी पर जंजीर लूटकर भागता दबोचा
महानगर के क्वार्सी चौराहे के पास सोमवार देर शाम एक पैदल जाती महिला से अपाचे बाइक सवारों ने बाइक छीनने की कोशिश की। इस दौरान शोर पर महिला की सतर्कता से एक बदमाश को दबोच लिया गया, जबकि बाइक चला रहा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा। खबर पर पहुंची पुलिस बदमाश को थाने ले आई है, जिससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें