फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर दंडाधिकारी की पूजा को मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। दुबे का पड़ाव स्थित शनि मंदिर एवं रामघाट रोड स्थित शनि मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर भक्तों ने दंडाधिकारी की पूजा की। इस दौरान भक्तों ने उनके ऊपर सरसों का तेल चढ़ाकर मनौती भी मांगी।

शनिवार होने के कारण शनि अमावस्या का महत्व और बढ़ गया। पूरे दिन शनिवार मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। सुबह पूजा अर्चना के लिए तथा शाम को दर्शनों के लिए भक्तों की मंदिरों के बाहर लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने शनि देव की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाकर कृपा दृष्टि बनाए रखने की मनौती मांगी। इस दौरान भक्तों ने शनि के प्रकोप से पीड़ित लोगों ने पंडितों की सलाह पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की।

शनि अमावस्या के चलते शनि मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। इन मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही थी। मंदिरों में देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें