फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया फरमान, लाभर्थी करेंगे योगी का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल 19 मार्च को पूरा होने के उपलक्ष्य में सभी जिलों में सरकार की उपलब्धियों, नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार एलईडी वैन के माध्यम से होगा।

यह कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया और 22 मार्च तक नगरीय क्षेत्र, तहसील मुख्यालय पर जारी रहेगा। 19 मार्च को लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में एक साल की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट जारी होगी। इसका एलईडी वैन और तहसील मुख्यालयों पर टीवी और डीटीएच के माध्यम से सजीव प्रसारण होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने बताया कि 20 से 26 मार्च के बीच जिले के प्रभारी मंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार के एक साल की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 19 मार्च से 14 अप्रैल के बीच जिला मुख्यालय पर तीन दिन और प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर दो दिन लोक कल्याण मेले लगेंगे। इनमें में विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सरकार की उपलब्धियों से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन पत्र भरने एवं संकलित करने की समुचित व्यवस्था भी लोक कल्याण मेले में होगी।

उन्होंने बताया कि 14 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होंगे, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं मसलन उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुलभ शौचालय निर्माण तथा किसानों के कल्याण से संबंधित कर्जमाफी एवं गन्ना क्रय आदि योजनाओं से लाभान्वित लोगों को आमंत्रित कर लाभार्थी सम्मेलन में उन्हें अपनी बात रखने तथा योजना से लाभान्वित होने के बाद जीवन में आये सकारात्मक बदलाव पर विचार व्यक्त करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें