फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के जनसुविधा केंद्र में गबन के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक में एसबीआई के एक जनसुविधा केंद्र संचालक को लोगों का पैसा गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आधा दर्जन से अधिक लोगों का पैसा आरोपी गबन कर चुका है।

मडराक पर प्रदीप कुमार पाठक और तुष्कर सिंह एसबीआई का एक जन सुविधा केंद्र चलाता है। आरोप है कि जो खाताधारक केंद्र में आते थे उनके पैसे जमा करने के बाद उनसे एक विदड्राल फार्म पर और अंगूठा लगवा लिया जाता था और बाद में उस पैसे को खाते से निकाल लिया जाता था।
विज्ञापन


इसी तरह मुन्नी देवी के 21400, नवीन कुमार के 20000, पूनम देवी के 25500, गीता देवी के 9000, राजकुमारी के 5000 रुपये निकाल लिए गए। लोगों को जब इस धोखाधड़ी का अंदाजा हुआ तो उन्होंने बात की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


इसके बाद थाना मडराक के प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने तुष्कर सिंह पुत्र पप्पू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। केंद्र के अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बैंक को इस मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें