न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिलाधिकारी डा. हृषिकेश भास्कर याशोद ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 20 जनवरी शनिवार से होगा।
उद्घाटन 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर गीतकार पद्मभूषण डॉ. गोपालदास नीरज करेंगे।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर सांसद सतीश गौतम एवं जनपद के सभी विधायक तथा विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू एवं महापौर मो. फुरकान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा, आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय तथा आरएएफ के कमांडेंट हिलाल फिरोज भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।