एएमयू में दो दिवसीय प्रदर्शनी के समापन पर विजेता सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लैंड एंड गार्डन विभाग द्वारा गुलिस्तान-ए-सैयद में आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित वाइस चांसलर रनिंग कप वीसी लॉज को तो सालेहा फारूकी रनिंग कप कमाडेंट 104 आरएएफ को प्रदान किया गया। गुलिस्तान-ए-सैयद में दिन भर फूल प्रेमियों का तांता लगा रहा।
दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में इस बार रिकार्ड 834 एंट्रीज प्राप्त हुई थीं। एएमयू के सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब ने विजेताओं का पुरस्कृत किया। लैंड एंड गार्डन के मेंबर इंचार्ज प्रो. परवेज कमर सिद्दीकी ने कहा कि गुलिस्तान-ए-सैयद में चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्रदर्शनी में रिकार्ड एंट्रीज प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रो. जमाल अहमद खान, डॉ. मो. रिहान, आरएएफ कमांडेंट हिलाल अफरोज, प्रो. असफर अली खान, प्रो. एसएम जावेद अख्तर, प्रदर्शनी के समन्वयक शहाबुद्दीन आदि मौजूद थे। पुष्प प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था।
--
पुष्प प्रदर्शनी के प्रमुख पुरस्कार
- सालेहा फारूकी रनिंग कप (क्वीन ऑफ शो) - कमांडेंट 104 आरएएफ
- वाइस चांसलर रनिंग कप (किंग ऑफ शो) - वीसी लॉज
- प्रो. बीए खान रनिंग कप (बेस्ट रोज) - गुलिस्तान-ए-सैयद
- ताहिर हुसैन रनिंग कप (बेस्ट कोलियस) - डिपार्टमेंट ऑफ जुलोजी
- अंशुमन बंसल रनिंग कप (बेस्ट सिंगल वैराइटी ऑफ क्रिस्थीमस)- वीजी नर्सरी
- बीएच हाशमी रनिंग कप (बेस्ट डबल क्रिस्थीमस)- वीसी लॉज
- प्रो. शुहैल अहमद रनिंग कप (क्रिस्थीमस एवं रोज शो) - पीवीसी लॉज
- सफदर अब्बास मेमोरियल रनिंग कप - वीजी नर्सरी
---
अलग-अलग वर्ग में एंट्रीज
गुलाब की सजावट प्रतियोगिता में 47 एंट्रीज
गमले में फूलों की सजावट प्रतियोगिता में 42 एंट्रीज
कोलियस की प्रतियोगिता में 259 एंट्रीज
क्रिस्थीमस तथा किंग एंड क्वीन ऑफ द शो के लिए 274 एंट्रीज
सजावटी पौधों की प्रतियोगिता में 212 एंट्रीज
--