कोऑपरेटिव चुनाव जीतना नाक का सवाल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा किसान मोर्चा की कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर धनीपुर ब्लाक क्षेत्र में बैठक हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिला प्रमुख ठा. सिंघपाल सिंह ने की और संचालन ठा. राकेश सिंह ने किया।
ठा. सिंघपाल सिंह ने कहा कि कोऑपरेटिव का चुनाव लड़ने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं। कोऑपरेटिव सोसायटी के सदस्य बनाने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे।
जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छुक है, वह क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाकर रखे। ठा. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा कोऑपरेटिव का चुनाव मजबूती से लड़ेगा। कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करने में जुट जाएं। कोऑपरेटिव चुनाव जीतना हमारे लिए नाक का सवाल है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, संदीप अग्रवाल, टैनी ठाकुर, अवधेश सिंह राठौर, सुनील सिंह, सचिन कुमार, अनिल कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, हरपाल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।