फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर हनुमान की गदा आसमान में उड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर हनुमान की गदा उड़ेगी आसमान में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

इस बार दीपावली पर हनुमान गदा आसमान में उड़ेगी और दरवाजे पर लगा बंधनवार से चिंगारी निकलेगी। जी हां कुछ इसी तरह की आतिशबाजी इस बार नुमाइश मैदान में लगी दुकानों में बिक्री को तैयार हैं। पावर गन भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। बटरफ्लाई और बाइट डॉल भी बच्चों को खूब पसंद आएंगी।

भले ही नुमाइश मैदान में लगी दुकानों में अभी पूरा सामान सेट नहीं हो पाया है, लेकिन अब तक जितना सामान खुला है। उसमें जो आइटम निकले हैं वह आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन


इस बार किसी राजनेता या फिल्म स्टार के ऊपर कोई आतिशबाजी नहीं आई है। इसके पीछे चाइना के माल पर प्रतिबंध प्रमुख कारण बताया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि चाइना के माल में ही ऐसे आइटम आते थे, लेकिन चाइना के माल पर प्रतिबंध के कारण ऐसे आइटम बाजार में नहीं आए हैं।

फुब्बारा में दुकान नंबर 203 व 204 के स्वामी पक्की सराय निवासी देवेंद्र कुमार बॉबी ने बताया कि इस बार मुर्गा छाप का माल सर्वाधिक आया है। लोकल माल में पावर गन, पेंसिंल, हनुमान की गदा नामक रॉकेट व गेट पर बांधने वाला बंधनवार की बिक्री सर्वाधिक होने की उम्मीद है। बंधनवार के बारे में बताया कि इसे दरवाजे पर लगाकर आग दिखाए तो इसमें से चिंगारी निकलेगी जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगी।

इसी मार्केट में 406 में आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले सुरेंद्र नगर निवासी यश कुमार ने बताया कि मार्केट में बल्ले-बल्ले अनार, विशाल गन में म्यूजिक के साथ चिंगारी, बटरफ्लाई, बाइट डॉल, अनार से स्नो वाइट इस बार नई वैरायटी आई है।
विज्ञापन


दुकान नंबर 205 के स्वामी गूलर रोड निवासी संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक जितना माल खुला है। उसमें नया कोई आइटम नहीं निकला है। माल खुलने का क्रम जारी है, डिमांड के हिसाब से नए माल की पूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें