कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल मेें पहुंचा ‘सुपर स्टूडेंट चैलेंज’
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला के ‘सुपर स्टूडेंट’ की परीक्षा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल मेें हुई। करीब 156 बच्चों ने भाग लिया।
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि के सवाल शामिल थे। हर स्कूल के टॉप 10 बच्चों को आईएमएस गाजियाबाद व अमर उजाला के सुपर स्टूडेंट की फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। प्रिंसिपल उत्तरा कपूर ने बताया कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इस परीक्षा से बच्चों को सीखने का मौका मिलेगा। परीक्षा कराने में स्कूल के शिक्षक विपिन भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक सेतिया, एमएस शर्मा, नोएल एस नेल्सन का सहयोग रहा।
अमर उजाला की ओर से कराए जा रहे इस शानदार आयोजन में सुपर स्टूडेंट कंपीटीशन में 9266101155 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। गुरुवार सुबह 10.30 बजे से शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में इसी स्कूल की कक्षा 11 और कक्षा 12 के छात्रों की परीक्षा होगी।