फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बैग में रखे मिले हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बैग में मिले हथियार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर की क्वार्सी पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों के पिट्ठू बैग में तमंचे समेत दबोचा है। वह शौक के लिए बैग में तमंचे रखते थे। इससे ज्यादा वह तमंचे को लेकर पूछताछ में जवाब नहीं दे पाए। दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार को चेकिंग चल रही थी। दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो पिट्ठू बैग में तमंचे व कारतूस मिले। इसके बाद दोनों युवकों से पूछताछ की तो सामने आया कि वह तो सिर्फ शौक के लिए बैग में तमंचे रखते थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पकड़े गए युवक जैवेस निवासी हरदोई थाना पालीमुकीमपुर व प्रेम कुमार निवासी विघवन कालोनी क्वार्सी हैं। इसके अलावा क्वार्सी पुलिस ने रिहान निवासी रजानगर थाना क्वार्सी को चोरी की बाइक पैशन प्रो समेत दबोचा है।
विज्ञापन


चोरी कर भाग रहे चार को दबोचा
अलीगढ़। बन्नादेवी पुलिस ने गूलर रोड से चोरी कर भाग रहे चार चारों को जनता के सहयोग से दबोच लिए। रात में गूलर रोड निवासी विष्णु कुमार की फैक्ट्री से चोरों ने कुछ माल चोरी किया और भागे। इस खबर पर हरकत में आई पुलिस ने तड़के तीन बजे फायर बिग्रेड तिराहे के पास से विनोद निवासी फायर बिग्रेड कॉलोनी, पंकज निवासी न्यू राजेंद्र नगर, कमल निवासी प्रतिभा कॉलोनी व यश उर्फ गोलू निवासी गूलर रोड को दबोच लिया। इनके पास से चोरी में प्रयोग होने वाले औजार के अलावा रिक्शे में चोरी किया गया लोहे के हथौड़े, होलपास, सॉकेट डाई, एक घन, मोटर कपलिंग, लोहे का गोला आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें