फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर देशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आज पोर्टल होगा लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर देशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आज पोर्टल होगा लांच
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

गैर देशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए तैयार किए गए वेब पोर्टल का शुभारंभ गांधी जयंती के मौके पर किया जा रहा है। अलीगढ़ के रहने वाले और इस समय दुबई में रह रहे रूपेश पाठक ने इस पोर्टल को तैयार किया है। सोमवार को रूपेश पाठक के पिता और शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता शुभेंद्र कुमार पाठक इस पोर्टल को लांच करेंगे।

गत दिनों सऊदी अरब में फंसे अलीगढ़ के युवक दुर्गेश सिंघल को वहां से निकलवाने में अलीगढ़ के ही युवक रूपेश पाठक की अहम भूमिका रही। इस कामयाबी के बाद रूपेश के मन में जज्बा जागा कि ऐसे और भी युवक हैं जो सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों में फंसे हैं और मदद के अभाव में वहां से नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ के ही कुछ और युवकों के साथ मिलकर रूपेश पाठक ने हेल्पडेस्कइंडियनडॉटकाम नाम से पोर्टल तैयार किया है।

एएमयू के छात्र रहे रूपेश के साथ इस काम में दुबई में रह रहे एएमयू के ही अन्य पूर्व छात्र भी हैं। गांधी जयंती के दिन अलीगढ़ से ही इस पोर्टल का शुभारंभ रूपेश पाठक के पिता शुभेंद्र कुमार पाठक कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां पर जिक्र करना जरूरी होगा कि शुभेंद्र पाठक के पिता अलीगढ़ जिले से सबसे पहले पीसीएस के लिए चयनित होने वाले व्यक्ति थे। सामाजिक कार्योें में इस परिवार की लंबी भूमिका रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें