एसएसपी आवास के बगल में मोबाइल लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नोएडा की निजी कंपनी में जॉब करने वाले शमशाद मार्केट इलाके के युवक से रविवार देर शाम एसएसपी आवास से चंद कदम आगे शमशाद की ओर बढ़ते समय बाइक सवार मोबाइल झपट ले गए।
वाकया उस समय हुआ, जब वह नोएडा से बस से उतरकर रिक्शे में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। बताया गया है कि फैजल निवासी शमशाद मार्केट नोएडा में जॉब करता है।
वह देर शाम नोएडा से अपने घर आ रहा था। जैसे ही उसका रिक्शा एसएसपी आवास के बगल से शमशाद की ओर बढ़ा, तभी बाइक सवार उसके हाथ से मोबाइल झपट ले गए। इस खबर पर सिविल लाइंस पुलिस भी दौड़ती हुई पहुंच गई।
अपराधियों की धरपकड़ अभियान में सात दबोचे
महानगर के थाना देहली गेट की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए धरपकड़ अभियान में विभिन्न आरोपों के सात अपराधी दबोचे हैं।
एसओ के अनुसार तीन गोकश शाहरुख, अकरम व इरशाद निवासीगण सराय मियां को और दहेज हत्या के आरोपी हनीफ व गैंगेस्टर फजल सहित सात को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इलाके में गोकशी के आशंका के चलते सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी थी।