फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में विधि विधान से 1500 कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिविधान से 1500 कन्याओं का पूजन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सेवा भारती एवं मातृ मंडल सेवा भारती द्वारा नवदुर्गा कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन सिंघारपुर में किया गया। इसमें 1500 कन्याओं का विधि विधान से शेर सिंह आचार्य द्वारा पूजन कराया गया।

खास बात यह रही कि तुर्कमान गेट पर सेवा भारती द्वारा संचालित शैक्षिक सेवा केंद्र से मुस्लिम समाज की कन्याओं ने भी नवदुर्गा कन्या पूजन में उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह मनवीर सिंह ने कहा कि सेवा भारती संघ परिवार के प्रयत्नों से आज संपूर्ण समाज का मन परिवर्तित हुआ है। भेदभाव, छुआछूत, ऊंच-नीच की बात समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे सपने का भारत अभी बहुत दूर है। बहुत कार्य शेष पड़ा है।
विज्ञापन


हिंदू समाज की बुराईयां दूर हों, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि बेटियों से ही रिश्ते और संसार है।

इस अवसर पर मुकेश मित्तल, जीएस उपाध्याय, डॉ. शन्नोरानी, मंजू सिंह तोमर, श्याम नारायण अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, गिर्राज शर्मा, गीतिका अग्रवाल, अनुपमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, शारदा सिसोदिया, आभा वार्ष्णेय, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें