फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकारें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का कर रहीं स्वांग: बंसल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छेड़छाड़ की घटना में न्याय की मांग कर रही छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आह्वान पर पूरे प्रदेश में ये विरोध प्रदर्शन हुआ।

राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेंटर प्वाइंट चौराहे पर प्रदेश की योगी सरकार का पुतला फूंका। यहां पर काफी देर तक सरकार विरोधी नारेबाजी हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर विवेक बंसल ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकारें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों का स्वांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर अपनी अस्मत की रक्षा के लिए न्याय की मांग कर रहीं छात्राओं के खिलाफ दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है।

बंसल ने कहा कि पीएम मोदी निर्मला सीतारमन को देश का रक्षा मंत्री बनाकर महिलाओं का हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। लचर कानून व्यवस्था के चलते नित्य प्रतिदिन पूरे प्रदेश में सैकड़ों महिलाएं बलात्कार, छीनाझपटी, लूटपाट व छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं, लेकिन वास्तविक दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी सरकार के दबाव में धर्म के आधार पर कार्यवाही कर रहे हैं।

गत दिनों अलीगढ़ में पेट्र्रोल पंप लूटकांड में अल्पसंख्यक वर्ग के दो नाबालिग किशोरों को फंसा दिया गया, जो पेट्रोल पंप पर खुले पैसे लेने के लिए गए थे। पुलिस ने इस लूटकांड में उन किशोरों को ही अपराधी ठहराया है। हम मांग करते हैं कि पंप पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर वास्तविक अपराधियों की पहचान की जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर नफ ीस शाहीन, विजय लक्ष्मी सिंह, कन्हैया लाल माहौर, गोपाल मिश्रा, अनिल चौहान, तल्हा अबरार, वसीम मलिक, अमीरुद्दीन लाला, अमजद हुसैन, शाहिद शेख, मोहम्मद असलम, आमिल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें