चार वाहनों से 30 पशु बरामद, आठ लोग गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
मडराक पुलिस मंगलवार शाम आगरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी पशुओं से भरे वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने मडराक टोल पर घेराबंदी करके चार वाहनों को रोक लिया। वाहनों में 30 पशु ठसाठस भरे हुए थे। पुलिस ने वाहनों को थाने में ख्ंिाचवा लिया और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ संजीव दुबे ने बताया कि पकड़े गए लोगोें में यूनुस, सनी निवासी शमशाबाद आगरा, हबीब, राशिद निवासी जलेसर एटा, फैजान निवासी सादाबाद हाथरस, बालू निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा, गोपाल, बदन सिंह निवासी नूरपुर फतेहपुर सीकरी आगरा हैं। आरोपियों ने बताया कि वे अलीगढ़ की मीट फैक्ट्रियों में पशु ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है, जेल भेजा जाएगा।