फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी के माध्यम से निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक व हस्ताक्षर कर निकाले 3.48 लाख निकाले
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

रामघाट रोड स्थित एक निजी बैंक में एक कारोबारी के खाते से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके 3.48 लाख रुपये निकाल लिए। कारोबारी पर जब संदेश आया तो उसके होश उड़ गए।

बैंक पहुंचकर कारोबारी ने बैंक अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की। साथ ही चैक संख्या दिखाई, जिससे साफ हो गया कि रकम षड्यंत्र के तहत निकाली गई। अधिकारियों ने दुबारा से वो रकम कारोबारी के खाते में जमा करवा दी।
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले की थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के खिरनीगेट निवासी कारोबारी सुरजीत कुमार का रामघाट रोड स्थित एक निजी बैंक में खाता है।

उन्होंने बताया कि उनके फोन पर विगत बुधवार को मैसेज आया कि उनके खाते से 348500 रुपये चेक द्वारा निकाले गए हैं। यह देख उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तत्काल अपनी चेक बुक ली और बैंक पहुंच गए। यहां बैंक अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर अधिकारियों ने तत्काल वह चैक निकलवाया, जिससे रकम निकाली गई थी।

कारोबारी ने चैक पर फर्जी हस्ताक्षर की बात कहते हुए उसी चेक संख्या का चेक अपनी चैक बुक में दिखाया तो पूरे खेल से पर्दा उठ गया। कारोबारी के खाते से रुपये निकालकर किशनलाल नामक व्यक्ति के खाते में रुपये जमा किए गए थे।
विज्ञापन


इस पर बैंक अधिकारियों ने तत्काल किशन लाल के खाते से रुपये निकालकर कारोबारी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। तब कहीं जाकर कारोबारी ने चैन की सांस ली। बाद में कारोबारी शिकायत लेकर थाने पहुंचा, जहां आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें