फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन की पार्टी में खेमेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी में जिंप अध्यक्ष के खिलाफ खेमेबंदी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से जिले में भी जिला पंचायत अध्यक्ष विरोधी खेमा उत्साह में है। यही वजह है कि लगातार लामबंदी के लिए मीटिंगों का दौर जारी है।

रविवार देर रात खैर के गौमत इलाके में जिला पंचायत सदस्य के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जिला पंचायत सदस्यों के एकत्रित होने पर इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन


अंदरखाने खबर है कि दोनों खेमे जोर-आजमाइश में लगे हैं और सोमवार को यह खेमेबंदी किसी नतीजे पर पहुंच सकती है। हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक किसी खेमे के प्रमुख ने बातचीत नहीं हो सकी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नई सत्ता के गठन के बाद से ही तमाम चर्चाएं जन्म ले रही हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन अध्यक्ष विरोधी खेमा कोई न कोई चर्चा पैदा करता है।

अब हाथरस में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और विरोधी खेमे की मीटिंगों का दौर भी तेज हो गया है।

इसी क्रम में रविवार देर शाम अचानक जिले की सियासत में चर्चाओं ने उस समय जोर पकड़ लिया, जब खैर के गौतम इलाके में एक जिला पंचायत सदस्य के बेटे के जन्मदिन पर हुई पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष विरोधी खेमे के तमाम नेताओं और कई सदस्यों की मौजूदगी हुई।

देर रात तक चली चर्चाओं पर गौर करें तो यहां अध्यक्ष विरोधी खेमे ने लामबंदी पर जोर दिया और सोमवार को किसी नतीजे पर पहुंचना तय हुआ। कुछ सदस्यों को सोमवार को एकत्रित होने की सूचना भी मिली है।

संकेत यहां तक हैं कि जिले के आधा दर्जन सदस्यों से किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा। वह सभी अपने-अपने घरों से देर रात किसी दावत में जाने की बात कहकर निकले, इसके बाद से वह गायब हैं।

इसके चलते दोनों खेमे बेहद परेशान भी दिखे। देर रात तक जोर आजमाइश का दौर जारी था। इस संबंध में एक तरफ खुद जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू से बातचीत की कोशिश की गई।
विज्ञापन


मगर उनकी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं मिली। इसी तरह देर रात तक दूसरे खेमे से खेमेबंदी में जुटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें