फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, 15 घायल
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना सासनी गेट के मोहल्ला हरी मस्जिद कासिम नगर में बच्चों के खेल में हुए विवाद के तूल पकड़ने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।

इसमें दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हुए जिसमें महिलाएं भी हैं। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को मलखान सिंंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


कासिम नगर के रहने वाले अयूब और इब्राहीम के पांच और छह वर्षीय बच्चे गली में ही खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में विवाद हो गया। इसके बाद जब बच्चे रोते हुए घर पहुंचे तो घर वालों ने पूरी बात पूछी।

इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। पथराव होते देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

कुछ देर बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों में हमफुल पुत्र अयूब, कलुआ पुत्र सत्तार, हुमा पुत्री अयूब, रुमा पुत्री अयूब, मुन्नी पत्नी अयूब, दूसरे पक्ष से सुहेब पुत्र शहजाद, अफजाल पुत्र इब्राहीम, अमना पत्नी इब्राहीम, समी, सोमी, इस्माइला हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ लोगों को साधारण चोटें भी आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना देहली गेट पुलिस के मुताबिक सभी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें