फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: स्नातक की 3000 सीट के लिए 60 हजार अभ्यर्थी 13 अप्रैल को देंगे परीक्षा, परीक्षार्थियों का अलीगढ़ आना शुरू

Sat, 12 Apr 2025 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू की विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके लिए एएमयू इंतजामिया ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्नातक के लिए 13 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। करीब तीन हजार सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही है। अभ्यर्थियों का अपने अभिभावकों के साथ आने का क्रम शुरू हो गया है। शहर के लगभग सभी होटल और बैंक्वेट हॉल फुल हैं। कुछ अभ्यर्थी अपने रिश्तेदारों में भी रुके हुए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी ठहरने के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


13 अप्रैल को एएमयू की विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें पूरे देश से करीब 60 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं में रविवार को सबसे बड़ी परीक्षा हो रही है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया गया है। उनको गैजेट्स आदि के विषय में बताया गया है। परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी होगी।-उमर पीरजादा, जनसंपर्क अधिकारी, एएमयू।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन विषयों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

  • बीएससी (ऑनर्स) कृषि (अंडर सेल्फ फाइनेंस स्कीम) कृषि विज्ञान फैकल्टी
  • बीएससी (ऑनर्स) लाइफ साइंस
  • बी.कॉम. (ऑनर्स) कॉमर्स फैकल्टी
  • बीए (ऑनर्स) सामाजिक विज्ञान

तीन स्तर पर होगी सुरक्षा व्यवस्था
प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के बाहर लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से प्रवेश दिया जाएगा। उनकी बॉयोमीट्रिक जांच की जाएगी। परीक्षा कक्ष में जारी किए गए हॉल टिकट के साथ मिलान किया जाएगा। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, घड़ी आदि रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आगे यह होंगी प्रवेश परीक्षा
  • बीएससी, पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा, बीआरटीटी- 16 अप्रैल
  • बीटेक, बीआर्क (पेपर-़1) 20 अप्रैल
  • बीए एलएलबी- 20 अप्रैल
  • बीएससी नर्सिंग- 22 अप्रैल
  • इंजीनियरिंग में डिप्लोमा- 27 अप्रैल
  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान स्ट्रीम)- 27 अप्रैल
  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी, कॉमर्स स्ट्रीम)- 27 अप्रैल
  • ब्रिज कोर्स - सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट - 27 अप्रैल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें