फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोपालपुर में आपसी झगड़े में 6 लोग घायल

विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी-डंडों में घायल हुआ युवक  - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में सोमवार की शाम मामूली बात पर दो पक्षों में हुए आपसी झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। थाने में अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोपालपुर निवासी एक पक्ष से अवधेश कुमार पुत्र मनोज कुमार, प्रताप कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र तथा दूसरे पक्ष से भानु, जीतू, सुरेंद्र, दिनेश, मंटूरी, पिंकी, बसना देवी आपस में भिड़ गए। घायलों में एक पक्ष के अवधेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों दूसरे पक्ष के लोगों ने हमारे घर में चोरी कर ली थी। उसकी तहरीर पहले थाने में दे दी थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने झगड़ा किया है। दूसरे पक्ष के भानु ने बताया कि हमारे दूध के पैसे बकाया हैं। जब हम पैसे मांगते हैं तो हमारे ऊपर चोरी व अन्य आरोप लगाकर हमें फंसाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भानु का कहना है कि आज हम सब लोग खेत पर थे। हमारे घर पर महिला बसमा देवी और पुत्री सुहानी रह गई थीं। रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट हुई। थानाध्यक्ष एकता सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें