यूपी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रिचा सैनी ने जीता गोल्ड मेडल
- फोटो : samvad
कई होनहार पावर लिफ्टरों ने एक बार फिर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौहान ने बताया कि आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के जीएसटी विभाग में कार्यरत पावर लिफ्टर रिचा सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
वहीं पुरुष 69 किलो भार वर्ग में काकुल चौधरी ने कांस्य पदक और 74 किलो भार वर्ग में नितिन पाराशर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव अरुण, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, गौरव शर्मा आदि ने खुशी में मिष्ठान वितरित किया।