फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
शिवानी सिंह । पहासु - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज की प्री परीक्षा में करीब 57 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली के सापेक्ष दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई।
विज्ञापन

रविवार को शहर के टीआर कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएस कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज, एसवी कॉलेज, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय देवसैनी, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज, रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल, गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ज्ञान महाविद्यालय, पीडी पब्लिक इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय में परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 8641 में से 3739 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4902 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 8641 में से 3706 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को हाथ सैनिटाइज कराकर व मुंह पर लगे मास्क के साथ ही प्रवेश दिया गया।
परीक्षार्थियों के बोल
जो तैयारी की थी, ज्यादातर सवाल उसी के अनुसार आए थे। परिणाम का इंतजार है। - धर्मपाल यादव, मेरठ
यूपीएससी का पेपर दोनों पाली में अच्छा हुुआ है। अब परीक्षा परिणाम का प्रतीक्षा करूंगी। - शिवानी सिंह, पहासू
गणित के सवालों ने थोड़ा-बहुत जरूर परेशान किया। बाकी सब कुछ अच्छा रहा। - डॉली वोहरा, बुलंदशहर
परीक्षा को लेकर जैसी तैयारी की थी। उसी हिसाब से सवाल आए हैं। बाकी नतीजे बताएंगे। - विष्णु शर्मा, बदायूं

डॉली वोहरा। बुलंदशहर - फोटो : CITY OFFICE

केन्द्रीय विद्यालय से संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देकर वापस आ?- फोटो : CITY OFFICE

धर्मपाल यादव । मेरठ - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें