फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 23 महिलाओं सहित 57 और संक्रमित

Fri, 07 Aug 2020 01:59 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 23 महिलाओं सहित 57 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। डोरीनगर एवं खैर के 7-7 लोग संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 57 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 23 महिलाएं हैं। डोरीनगर के 7 और खैर क्षेत्र के 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं। लुहारा जवां के 5, जीवन ज्योति के 4 और नगला मसानी, बेगमबाग, क्वार्सी, पंचनगरी सासनीगेट, पीएसी एवं कंपाउंड छावनी के 2-2 संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त सराय रहमान, बाबूनगर, बेगमबाग, फायर बिग्रेड कॉलोनी, जमालपुर, सर सैयदनगर, सुजानपुर, छाया नर्सिंग होम, दीगसरी गोंडा, बसवाली गोंडा, जीवनगढ़, एडीए ऑफिस, हनुमानपुरी महेंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, खमानपुर, सारसौल, स्वर्ण जयंतीनगर, महावीरपार्क आदि के एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल या होम आइसोलेट जबकि उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें