फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू सोशल वर्क विभाग रैंकिंग सर्वे  में टॉप 10 में शामिल

Fri, 07 Aug 2020 01:51 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग को हाल ही में प्रकाशित इंडिया टुडे - मुद्रा रैंकिंग सर्वे 2020 में देश के दस बेहतरीन सोशल वर्क संस्थाओं में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

  सर्वे में सोशल वर्क विभाग को जहां रोजगार प्राप्ति के क्षेत्र में प्रथम स्थान दिया गया है, वहीं शिक्षा पर होने वाले खर्च के तुल्य शिक्षा स्तर के आधार पर इसे तीसरा तथा छात्रों के स्तर एवं व्यवस्था के आधार पर इसे पांचवीं रैंक प्रदान की गई है। 


एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस रैंकिंग से प्रमाणित होता है कि एएमयू में शिक्षा एवं रोजगार के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय मौजूद हैं। शिक्षा की बेहतरीन व्यवस्था के साथ ही छात्रों को उद्योग में समाहित किये जाने की प्रचुर संभावनाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



विभागाध्यक्ष डा. नसीम अहमद खान ने कहा कि विभाग को यह रैंकिंग इसकी उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था एवं रोजगार के बढ़ते अवसर के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी शिक्षक अपने छात्रों को समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करते हैं तथा उनको रोजगार एवं बाजार के लिए तैयार करना ही उनका परम लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें