फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आम कारोबारी के बंद मकान से 5.50 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
पिसावा क्षेत्र के गांव शाहपुर में आम कारोबारी के मकान में रस्सी के सहारे चढ़कर चोर करीब 5.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित राजेंद्र सिंह उर्फ राव साहब ने बताया कि वह गांवों में आम के बाग पट्टे पर लेकर आम विभिन्न शहरों में बेचता है। परिवार सहित बागों में रहकर उनकी रखवाली करता है।
विज्ञापन



आरोप है कि गांव में अलमारी में आमों की बिक्री से मिले रुपये रख दिए थे। ये रुपये बाग मालिकों को देने थे, लेकिन शुक्रवार की रात को अज्ञात चोर मकान के पीछे से रस्सी के सहारे घर में घुस आये और अलमारी में रखे करीब 5.50 लाख रुपये चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब वह किसी काम से घर पहुंचा। देखा कि अलमारी में रुपये नहीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर लिया है। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें