फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उनके भाई-बहनों की 55 बीघे जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और उनके भाई-बहनों की करीब 55 बीघे खेती की जमीन तहसील प्रशासन ने कुर्क कर ली है। इस भूमि को राज्य सरकार में निहित कराया है। तहसील प्रशासन के अनुसार इस जमीन की जल्द ही नीलामी कराई जाएगी। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने पर लगाए गए हर्जाना और बैंक के बकाया रुपये का भुगतान न करने पर की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उनके भाई कायम सिंह, कटार सिंह और रनवीर सिंह समेत बहन सुबोध कुमारी व भगवती देवी की संपत्ति को ग्राम समाज के हर्जाना के 4 लाख 30 हजार 930 रुपये और कटार सिंह पर बैंक देय 3 लाख 26,083 रुपये जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई है। तहसील प्रशासन ने संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया है। राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की गई संपत्ति के हस्तांतरण, बिक्री और दान पर रोक लगाई गई है।
तहसीलदार खैर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही जब्त/कुर्क की गई जमीन की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। उनका प्रकरण अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें