फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से व्यापारी की मौत, 54 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से शहर के एक व्यापारी की मौत हो गई है। जबकि 54 नए लोग चपेट में आए हैं। राहत की बात यह है कि 134 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8481 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7458 तक पहुंच गई है। जनपद में 987 लोग सक्रिय है।
विज्ञापन

चंद रोज पहले प्राग मिल कंपाउंड के 52 वर्षीय व्यापारी कोरोना की चपेट में आए थे। बेहतर उपचार के लिए परिजन जेपी हॉस्पिटल लेकर गए थे। शुक्रवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उनका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में भदरोई अकराबाद के 3, कस्तूरबा कॉलेज के समीप विजयगढ़ के 2, गोपी मिल कंपाउंड के पीछे के 2, जवां के 3, लोधी विहार कॉलोनी सासनीगेट के 6, संगम विहार और अहमदनगर दोदपुर के 2-2 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें