फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रोपे जाएंगे 54.19 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सत्र में पौधरोपण महाअभियान के तहत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 54.19 लाख का विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। महाअभियान की सफलता के लिए रविवार को अलीगढ़ वृत्त के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विद्, वन रक्षक व माली आदि की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें वन संरक्षक अदिति शर्मा ने तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पौधों के वितरण, अमृत वन की स्थापना, जियो टैगिंग, शक्ति वन की स्थापना एवं पौधरोपण मॉडल को लेकर चर्चा की। उन्होंने मंडल की प्रत्येक विधान सभा में एक-एक फूड फॉरेस्ट एवं सघन प्राकृतिक वन की स्थापना के निर्देश दिए। अलीगढ़ के प्रभागीय निदेशक दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने 92 स्थानों पर 9,11,154, पर्यावरण विभाग ने 39 स्थानों पर 2,21,200, ग्राम्य विकास विभाग ने 429 स्थानों पर 8,61,608, आवास विकास ने सात स्थानों पर 15,400, नगर विकास ने दो स्थानों पर 1,505, लोक निर्माण विभाग ने 58 स्थानों पर 14,840, पशुपालन विभाग ने 48 स्थानों पर 8,260 एवं सहकारिता विभाग ने 112 स्थानों पर 8,680 गड्ढे खोदे हैं। प्रशिक्षण में एटा के प्रभागीय निदेशक सौरिष सहाय, हाथरस सीपी सिंह, कासगंज हरि शंकर शुक्ल, उप प्रभागीय वनाधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें