फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए लगाई गईं 52 निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कासिमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए कुल 52 निजी बसें लगाई गई हैं। इन बसों का खर्चा विभिन्न विभागों को उठाना पड़ेगा। डीजल खर्च के लिए भी कोई सहयोग राशि नहीं मिली है। ऐसे में विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग को 12 बसों की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से बसों की व्यवस्था की है। जबकि शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल-कॉलेजों से बसों का इंतजाम किया है। चूंकि बसों के डीजल खर्च और ड्राइवर कंडक्टर के लिए कोई राशि शासन या प्रशासन स्तर से नहीं मिली है। ऐसे में प्रशासन ने विभिन्न विभागों को इन बसों की जिम्मेदारी दे दी है। यह विभाग डीजल खर्च से लेकर ड्राइवर-कंडक्ट्रर आदि की मजदूरी का इंतजाम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बसों का परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग इंतजाम कर रहा है। इस प्रकरण में कुछ स्कूल संचालकों ने कहा कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री का, फिर बसों का खर्चा हम क्यों उठाएं, लेकिन सोमवार शाम तक संचालकों को भी मना लिया गया। कुछ खर्चा देने का आश्वासन दिया तो संपन्न स्कूल प्रबंधन को बसों से बच्चों को भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें