फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट के लिए अमेजॉन की टीम आज एएमयू में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्लेसमेंट के लिए अमेजॉन की टीम आज एएमयू के दूरस्थ शिक्षा केंद्र में पहुंच रही है। अरेबिक, चाइनीज, जर्मन एवं स्पेनिस से स्नातक करने वाले फ्रेश युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। एएमयू दूरस्थ शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. नफीस अहमद अंसारी ने बताया कि अमेजॉन की टीम बंगलूरू से आ रही है और 8 एवं 9 अप्रैल को यहां रहकर इंटरव्यू आदि का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


चयनित छात्र-छात्राओं को साढ़े पांच लाख रुपये का सालाना पैकेज के अतिरिक्त अन्य भत्ता दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त एएमयू छात्र संघ के तत्वावधान में 20 अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। रोजगार मेले में गूगल, ब्रिटिश एयरवेज सहित देश एवं दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें