फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के भू अधिग्रहण के रेटों से किसान असंतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव ल्होसरा में बनने जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन देने वाले किसानों को मुआवजे के लिये विकास प्राधिकरण की मूल्य निर्धारण कमेटी ने रेट तय कर दिये हैं। लेकिन किसान इन रेटों से संतुष्ट नहीं हैं। इस मामले में किसानों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट जाकर डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम से मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसान रामवीर सिंह, हरी सिंह, राजेंद्र कुमार, चंद्रपाल सिंह, नीरज, राजकुमार, ज्वाला सिंह, पूरन सिंह राधेश्याम, दलवीर, सोरन लाल, राजेश, दानवीर, अमर सिंह व अनेक सिंह ने कहा कि विकास प्राधिकरण द्वारा शासन द्वारा जारी भूमि अर्जन कानून के अतिरिक्त अपने कानून से काफी कम दामों से कृषकों की भूमि अर्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन रेटों पर किसान अपनी पैत्रिक भूमि देने को तैयार नहीं हैं। इसे बढ़ाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें