फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्रॉक्टर आफिस में छात्रों ने जड़ दिये ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

निलंबित छात्र फरहान जुबैरी ने एएमयू प्रॉक्टर आफिस में ताला डाल दिया है। चार घंटे में निलंबन वापस नहीं लेने पर रजिस्ट्रार लॉज पर ताला डालने की चेतावनी दी है। इससे अधिकारियों का टेंशन बढ़ गया है।

बुधवार को एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान द्वारा फरहान जुबैरी सहित 8 छात्रों को निलंबित किया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल में रहने वाले बीएसडब्लू छात्र फरहान जुबैरी ने गहरा आक्रोश जाहिर किया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के वक्त वह हॉल में थे और उससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


वह वीसी एवं प्रॉक्टर के खिलाफ इस मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार घंटे के अंदर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो रजिस्ट्रार लॉज पर ताला लगा देंगे। उन्होंने गुरुवार को विभाग एवं स्कूल सहित तमाम शैक्षणिक कार्य बंद कराने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एएमयू पीआरओ के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने अनभिज्ञता जतायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें