फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटल व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को मुख्यमंत्री देंगे ऋण वितरण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ऋण के माध्यम से अपना ताला एवं हार्डवेयर व्यवसाय चमकाने का स्वप्न देख रहे उद्यमियों के लिए खुशखबरी है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में 15 दिसंबर को मुरादाबाद में मंडल स्तर की समिट होने जा रही है। इस समिट में मुख्यमंत्री मैटल व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को ऋण वितरण पत्र वितरित करेंगे। समिट में अलीगढ़ के करीब 50 कारोबारी भाग लेंगे।

इस मामले में उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बैंकों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बैंकों से विभिन्न योजनाओं में अपना व्यवसाय बढ़ाने के इच्छुक लोगों की सूची मांगी गई। पता चला कि बैंकों में 125 ऋण आवेदन पेंडिंग चल रहे हैं। उपायुक्त ने साफ कहा कि जल्द से जल्द इनमें से मैटल व्यवसाय ताला एवं हार्डवेयर से जुड़े कारोबारियों की छंटनी कर सूची तैयार कर ली जाय और जिला उद्योग केंद्र को उपलब्ध करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय समिट में पीतल कारोबार के चलते मुरादाबाद, हार्डवेयर एवं ताला उद्योग के लिए अलीगढ़, टौंटी के लिए मथुरा, एटा, कानपुर देहात, संत कबीरनगर, शामली एवं गाजियाबाद के उद्यमी शामिल होंगे। अलीगढ़ से करीब 50 उद्यमियों को ले जाने की योजना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्यमियों को ऋण वितरण पत्र वितरित करेंगे। इस बायर सेलर मीट में उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी तो लाइव डेमो की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें