फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर भी मंदिरों पर गंदगी, श्रद्धा हुई आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित पैकेज--
विज्ञापन


मंदिर के पास ही गंदगी सारी, श्रद्धालुओं पर विपदा भारी
प्वाइंटर
त्योहार के दिन भी गंदगी से बजबजता रहा शहर, नगर निगम के दावे खोखले साबित
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। रामनवमी के दिन भी शहर में प्रमुख मंदिरों के पास गंदगी के ढेर लगे रहे। नगर निगम का त्योहार के मौके पर साफ सफाई का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ। गंदगी के ढेर लगे होने के चलते श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी बहुत असुविधा का सामना करना पड़ा।
शहर के हाथरस अड्डा, नौरंगाबाद देवी मंदिर, देवताओं की नगरी अचल सरोवर, गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर आदि मंदिरों पर गुरुवार को यही स्थिति देखने को मिली। मंदिरों के अलावा शहर में भी कई मुख्य कूड़ा डंपिंग स्थानों पर कूड़े का उठान नहीं हुआ। जिसके कारण पूरे दिन मार्केट में कूड़ा और गंदगी का साम्राज्य रहा। नगर निगम की ओर से फागिंग, विशेष सफाई, चूना छिड़काव, झाडू आदि की व्यवस्था के दावे किए गए थे। फागिंग तो दूर कूड़े का उठान भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- यह है शहर के हाथरस अड्डे का प्वाइंट, यहां पर कूड़े का ढेर और पास से गुजरते राहगीर स्पष्ट देखे जा सकते हैं
फोटो- यह है नौरंगाबाद देवी मंदिर के पास का दृश्य। यहां पर स्वच्छता अभियान पूरी तरह तम तोड़ गया है
फोटो- बस स्टैंड स्थित चामुंडा देवी मंदिर। तस्वीर गवाह है कि त्योहार से पहले सिर्फ रस्मन ही विभाग दावे करता है

ये था नगर निगम का दावा एक अक्तूबर को .
अलीगढ़। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने निर्देश दिये कि श्री राम लीला महोत्सव की व्यवस्थाओं में कमी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को निर्देश दिये कि महोत्सव में प्रतिदिन विशेष सफाई व्यवस्था, फागिंग कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। मुख्य अभियंता व महाप्रबंधक जल को निर्देश दिये कि श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों से संपर्क कर कर पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करें। अचल व उसके आस पास, रामीलाला ग्राउंड, नुमाइश ग्राउंड के पास बंद प्रकाश बिंदुओं को ठीक किए जाने के निर्देश दिये। निकलने वाली शोभा यात्रा के मार्ग पर सफाई पेयजल, पथ प्रकाश, निर्माण व नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं के लिये सभी विभागाध्यक्षों के नगर आयुक्त ने दायित्व निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें