फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के रथ पर सवार होने को हॉकी खिलाड़ी बेताब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की हॉकी खिलाड़ी चार साल बाद जीत के रथ पर सवार होने को बेताब हैं। वहीं, दूसरी ओर बेहतरीन टीम बनाने के लिए स्पोर्ट्स कोटे से खिलाड़ी तलाश किए जाएंगे, जिनके बूते विपक्षी टीम को घेरने की कोशिश होगी।

खिलाड़ियों ने आपस में तालमेल बिठाना शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने अंतिम बार वर्ष 2014 में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट जीता था, जबकि पहली बार वर्ष 1941-42 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट जीता था।
विज्ञापन


इस बार एएमयू को नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन की मेजबानी मिली है। एएमयू में खेलों का महाकुंभ दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जनवरी 2019 के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस महाकुंभ में हॉकी, बॉडी बिल्ंिडग (पुरुष), वेटलिफ्टिंग (महिला) के आयोजन की जिम्मेदारी एआईयू ने सौंपी है। आयोजन की संभावित तिथि व आयोजन की सहमति एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. अमजद अली रिजवी ने एआईयू के पास भेज दिया है।

महिला वेट लिफ्ंिटग में हिस्सा लेंगी खिलाड़ी
एएमयू में पहली बार हो रही अखिल भारतीय महिला भारोत्तलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एएमयू की वेट लिफ्टिंग की महिला की टीम तैयार की जाएगी। जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष प्रो. मजहर अब्बास का कहना है कि महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

ओलंपियन मल्लेश्वरी, मिस्टर यूनिवर्स के आने की उम्मीद
अखिल भारतीय महिला भारोत्तलन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि ओलंपियन कर्णम मल्लेश्वरी व कुंजारानी के आने की संभावना है, जबकि 44 साल बाद हो रही ऑल इंडिया बॉडी बिल्ंिडग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री व मिस्टर यूनिवर्स प्रेमचंद ढींगरा, भीष्म पितामह मुख्तार अजीम के आने की पूरी उम्मीद है।

स्पोर्ट्स कोटे से मिलेंगे बेहतरीन खिलाड़ी
महाकुंभ में मेजबान टीम का प्रदर्शन बेहतर रहे। इसके लिए स्पोर्ट्स कोटे से बेहतरीन खिलाड़ी चुने जाएंगे। कुछ दिन में ही प्रवेश के लिए ट्रायल होंगे, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। एएमयू का खेल में स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश को हॉकी में पद्मश्री जफर इकबाल, गोविंदा, जलालुद्दीन सरीखे सितारे दिए हैं।
विज्ञापन


जर्मनी में खेल चुके हैं डिप्टी डायरेक्टर
एएमयू गेम्स कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर अनीस उर रहमान के अनुभव का हॉकी खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने एएमयू की ओर से वर्ष 1986 में वर्ल्ड कंबाइंड यूनिवर्सिटी जर्मनी में खेला। वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे। उसके बाद उनके प्रशिक्षण काल में 1985-86 में हॉकी के नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में एएमयू की टीम उपविजेता रही। 1984-85 मेंनार्थ जोन विजेता रही। 2005-06 में ऑल इंडिया में विजेता रही। 2003-04 में नार्थ जोन में विजेता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें