न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल 22 जुलाई रविवार को अलीगढ़ आएंगे। वह यहां पर सारसौल के पास अग्रसेन सेवा सदन में लघु उद्योग भारती के रजत जयंती वर्ष समारोह को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल ने बताया कि समारोह की थीम युवा उद्यमी प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण एवं परिसंवाद- वस्तु एवं सेवाकर रखी गई है।
समारोह में सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, महासचिव रवींद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. राजीव अग्रवाल, आरके जिंदल, रमेश चंद्र गर्ग आदि शामिल होंगे।