न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बिजली विभाग के अवर अभियंता की कार्यशैली से भड़के भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अवर अभियंता का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
किसान मोर्चा के जिला सह प्रमुख ठा. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड धनीपुर पर अवर अभियंता मनोज गौतम का पुतला फूंका गया।
ठा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता गरीब किसानों का शोषण करते हैं। इसकी जानकारी मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल को दी गई, लेकिन उन्होंने भी इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
बौनेर बिजली घर पर तैनात इस अवर अभियंता की शिकायत शपथ पत्र के साथ की गई। इनकी शिकायत जिलाधिकारी और विधायक ठा. दलवीर सिंह से भी की जा चुकी है।
जल्द ही पूरे मामले से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, महेश बघेल, विजय सिंह, उदयवीर सिंह बघेल, विशाल दुबे, कुशलपाल, भानु सिंह, रौकी, अनिल, रितिक पाठक, गन्नी सिंह, देवेंद्र बघेल, रामपाल सिंह धनगर, चरण सिंह बघेल, छोटू आदि मौजूद थे।