फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 61 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियोें ने मंगलवार को छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की मंगलवार को हुई अहम विषयों की परीक्षाओं में फिर 61 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बार नकल को लेकर बेहद सख्ती है। इसी वजह से नक ल के जरिये पास होने की आस लगाने वाले परीक्षार्थी लगातार परीक्षा छोड़ रहे हैं।

मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 92,900 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। ऐसे में कुल 59,794 ने परीक्षा दी, जबकि 33106 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पूरे जिले में कुल 36 फीसदी परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। इसमें सर्वाधिक अतरौली के हैं। इस परीक्षा में अतरौली के 48 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा से किनारा कर गए।
विज्ञापन


पहली पाली में कंप्यूटर प्रथम की परीक्षा में 161 में से 3 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बैंकिंग एवं कन्फैक्शनरी में 44 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुनाई तकनीकी तृतीय के प्रश्नपत्र में 38 में से 37 ने परीक्षा दी, जबकि एक ने परीक्षा नहीं दी। रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन तृतीय में 18 में से दो ने परीक्षा छोड़ दी।

ऑटोमोबाइल्स तृतीय की परीक्षा में 75 में से सात ने परीक्षा छोड़ दी। आशुलिपिक व टंकण तृतीय के पेपर में 39 में से 34 ने परीक्षा दी और 5 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी तरह टंकण हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा में 17 में से एक ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 16 शामिल हुए।

शाम की पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान प्रथम की परीक्षा थी। इसमें 75,059 पंजीकृत थे। इसमें से 46905 ने परीक्षा दी, जबकि 28154 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें भी अतरौली के 47 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। कुल 37.50 फीसदी ने परीक्षा के किनारा कर लिया।
विज्ञापन


शाम की पाली में इंटरमीडिएट के व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार प्रथम की परीक्षा में 1120 में से 993 ने परीक्षा दी, जबकि 127 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह मंगलवार को कुल 61,410 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें