फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कोहरे में ट्रक चालक और हेल्पर ने छात्रा को खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में ट्रक चालक, हेल्पर ने छात्रा को खेत में खींचा
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कोचिंग पढ़ने जा रही 16 वर्षीय किशोरी को कोहरे का लाभ उठाते हुए ट्रक चालक और हेल्पर ने पकड़ लिया। किशोरी का मुंह दबाकर वह किशोरी को खेतों में खींच ले गए और छेड़छाड़ करने लगे।

इसी बीच खुद को छुड़ाते हुए किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर राहगीर आवाज की दिशा में दौड़ पड़े। इस पर आरोपी चालक व हेल्पर इस किशोरी को छोड़कर भागे। राहगीरों ने हेल्पर को दबोच लिया जबकि चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


यह किशोरी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। गुरुवार की सुबह नौ बजे अलीगढ़ रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी, तभी आजाद ढाबे के सामने वहां खड़े एक ट्रक के चालक और हेल्पर ने उसे पकड़ लिया। वे मुंह दबाकर खेतों में खींच ले गए थे। लेकिन उसकी चीख सुन लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने आरोपी छोटू पुत्र जवाहर सिंह निवासी भंकरपुर थाना राया मथुरा व जट्टारी निवासी विष्णू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अर्पित कपूर ने बताया कि हेल्पर को जेल भेजा जा रहा है। फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें