फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... मेरे गीतों का कारवां चलता रहेगा: नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे गीतों का कारवां चलता रहेगा: नीरज
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

गीतों के राजकुमार पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ का 94 वां जन्मदिन शहर में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। उनके गीत गुनगुनाए गए और उनकी लंबी आयु की कामना की गई। शाम को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय स्वयं गोपाल दास नीरज के जनकपुरी स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। नीरज ने भी इस अवसर पर कहा कि मेरा कारवां चलता रहेगा।

कायस्थ पाठशाला सोसायटी द्वारा गुरुवार को आगरा रोड स्थित रघुवीर सहाय इंटर कालेज (केपी इंटर कालेज) में गोपालदास नीरज का 94 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केपी इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक सक्सेना ने गोपालदास नीरज का माल्यार्पण करके और उनका मुुंह मीठा कराया। केपी इंटर कालेज, लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय, शांती बाल विद्यालय और डीएस डिग्री कॉलेज के सैकड़ों शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी। केपी सोसायटी के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन


नगर निगम के पूर्व पीआरओ वीरेंद्र सक्सेना ने गोपालदास नीरज को शॉल उढ़ाकर बधाई दी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित भारत विकास परिषद, देहदान कर्तव्य संस्था व अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी नीरज को बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर सुभाष सक्सेना, आरके सक्सेना, इंद्र मोहन शर्मा, अजित सक्सेना, प्रेम किशोर पटाखा, गांधी आई हास्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी मधुप लहरी, डॉ. आरपी वार्ष्णेय, अमित सक्सेना, रजनी गुप्ता, हेम प्रकाश, डॉ. एके तोमर, अविनाश सक्सेना, डॉ. डीके वर्मा, डॉ. एसके गौड़, राज सक्सेना आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीके अस्थाना ने किया।

विधायक संजीव राजा की बधाई लेकर पहुंचे
विधायक संजीव राजा के लखनऊ में होने पर उनकी ओर से भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ के नेतृत्व में गुरुवार को गोपाल दास नीरज के आवास पर पहुंचा और उन्हें विधायक की ओर से भेजा गया बुके भेंट किया। नीरज ने विधायक की सफलता की कामना की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदीप पेंटर, धीरज चौधरी, नासिर नकवी, शहजाद खान, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद थे।

एसएसपी ने घर पहुंच कर दी नीरज को शुभकामना
पुलिस विभाग की ओर से भी एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का एक दल जनकपुरी स्थित गोपाल दास नीरज के आवास पर पहुंचा और जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। एसएसपी ने नीरज से कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी कलम से ऐसे ही गीत झड़ते रहें और यह कारवां जारी रहे। नीरज ने भी भरोसा दिलाया कि जीवन की आखिरी सांस तक वह कविता और साहित्य को समर्पित रहेंगे। इसके अलावा साहित्यिक संस्था शिखर के हरीश बेताब, पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुबोध नंदन शर्मा, नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड, सचिव ठा. आनंद पाल सिंह, ठा. पीके सिंह, हरी बघेल, स्वर साधना संस्था के अनिल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के तारिक ख्वाजा सहित अनेक संगठनों ने नीरज के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


ओजोन सिटी में पद्म भूषण गोपाल दास नीरज का जन्मदिन मनाया गया। ओजोन परिवार के उपाध्यक्ष नासिर अब्बास ने नीरज के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। नीरज का तिलक लगाकर स्वागत किया। अवनीश राही और नीलम अवस्थी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। नीरज जी ने सबका धन्यवाद किया। बच्चों की प्रस्तुति और रंगारंग गुब्बारों के बीच नीरज ने केक काटा। इस अवसर पर कप्तान सिंह, मेघराज सिंह, अमर सिंह राही, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अतुल, साकिब, सिद्दीकी, शाहिद अली खान, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद थे। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन कोल के अध्यक्ष हरीश बालियान की अध्यक्षता में तहसील कोल में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर अजेंद्र सिरोही, राजबहादुर सिंह चौहान, साहब सिंह वर्मा, अभय कुमार आदि मौजूद थे।

नीरज फैंस क्लब द्वारा डॉ. सुबीर राय की अध्यक्षता में अचल ताल पर जन्मदिन मनाया गया। कवि हरीश बेताब ने नीरज के लिए कहा कि
‘सारे जगत में गीत की पहचान है नीरज
साहित्य को इक ईश्वरी वरदान है नीरज
कविता हो, गीत हो, गजल हो या रुबाई
हरेक विद्या का मान और सम्मान हैं नीरज ’
- हरीश बेताब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें