फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से वृद्ध मरीज लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज से वृद्ध मरीज लापता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

जेएन मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की शाम से एक वृद्ध मरीज लापता है। पीलीभीत के गांव सरदार नगर निवासी 52 वर्षीय जलालुद्दीन उर्फ जल्लू शाह पुत्र कल्लू शाह यहां अपनी बेगम नाजरा बेगम के साथ मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आये थे।

जिस आंख का ऑपरेशन होना था, उसकी 80 फीसदी रोशनी जा चुकी थी और दूसरी आंख से भी 20 फीसदी कम दिखता था। बुधवार को ही एक आंख का ऑपरेशन होना था। जैसे तैसे परिवार तक उनके गुम होने की सूचना पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे सगीर ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह 10:30 बजे उन्हें मेडिकल की ओपीडी नंबर 5 में दिखाया गया था। जहां से उन्हें वार्ड नंबर 1 के बेड नंबर 151 पर भर्ती कर दिया गया था। शाम को वे बाथरूम के लिए गए तभी से लापता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें