फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी में जुटे एएमयू छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी में जुटे एएमयू छात्र नेता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सर सैयद के 200 वें जन्म दिवस समारोह के बाद एएमयू के छात्र नेता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कैबिनेट पद पर चुनाव लड़ने का मन बना चुके नेता अंदर ही अंदर छात्रों से संपर्क कर अपने पक्ष में हवा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ छात्र तो फाइनल स्पीच के लिए मुद्दे एवं उसका समाधान भी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


एएमयू प्रशासन द्वारा 30 अक्तूबर तक छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो 10 से 12 नवंबर तक चुनाव के साथ-साथ विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। सर सैयद डे समारोह समाप्त होने के बाद विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुके छात्र नेताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं अन्य कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिलेगा। यहीं नहीं आचार संहिता लागू होने के बाद प्रचार-प्रसार भी नियमों के अंतर्गत होंगे। ऐसे में छात्र कार्यक्रम घोषित होने के पहले ही कैंपस में अपने पक्ष में हवा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अभी सभी दावेदारों ने अपने नामों का खुलासा नहीं किया है। उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए सबसे अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें