फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: नए स्थानों पर नहीं होगी बड़े जानवरों की कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद.. नए स्थानों पर नहीं होगी बड़े जानवरों की कुर्बानी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बकरीद को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन बड़े जानवरों की कुर्बानी कहां होगी..? इसका जवाब नगर निगम के अधिकारियों के पास नहीं है क्योंकि नगर निगम का स्लाटर हाउस अब तक बंद है।

नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से ही दिशा निर्देश तय होंगे। इस पर अपर जिलाधिकारी नगर श्याम बहादुर सिंह ने कहा है कि परंपरागत रूप से बड़े जानवरों की कुर्बानी पूर्व में जैसे होती रही है, वैसे ही इस बार भी होगी। शासन की ओर से इस संबंध में कोई नया निर्देश अब तक नहीं आया है। नये स्थानों पर बड़े जानवरों की कुर्बानी नहीं होगी। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

डॉ. सिन्हा ने बताया कि हर बार की तरह ही इस बार भी बकरीद पर बकरों की कुर्बानी परंपरागत रूप से होगी क्योंकि ये धार्मिक आयोजन है। साफ सफाई के लिए सभी इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

मस्लिम इलाकों में पानी की आपूर्ति 24 घंटे की जाएगी। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रशासन के माध्यम से कहा गया है। सूकरों को रोकने के लिए सूकर पालकों को नोटिस जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन


मांस विक्रेताओं को नये नियमों की जानकारी दे रहे
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम वर्ष 2006 संशोधित वर्ष 2011 के तहत नियमों का प्रचार प्रसार शुरू कर दुकानदारों को जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में कार्यालय में भी सूचना चस्पा कर दी गई है ताकि वहां आने जाने वाले दुकानदार अपडेट हो सकें। इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें