फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने घेरा बीएसए आफिस, धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने घेरा बीएसए आफिस, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने गुरुवार से अपना आंदोलन फिर छेड़ दिया। शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का घेराव कर धरना दिया और नारेेबाजी की। यह धरना शुक्रवार को भी जारी रहेगा और आंदोलित शिक्षामित्र धरनास्थल से कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इधर, शिक्षामित्रों के आंदोलन के चलते परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई पटरी से उतर गई है। काफी विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद शिक्षामित्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया था, लेकिन सीएम ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था। सीएम के आश्वासन पर शिक्षामित्र शिक्षण कार्य पर लौट गए। इसके बाद सरकार ने शिक्षामित्रों की समस्या का कोई निदान नहीं किया। अधिकारियों के साथ भी वार्ता असफल रही। ऐसे में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर फिर शिक्षामित्रों के आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षामित्रों ने संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनरतले बीएसए ऑफिस का घेराव कर धरना दिया। सुबह से ही शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हो गए। शिक्षामित्रों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अब वह आश्वासन के बहकावे में नहीं आएंगे। जब तक सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर एसीएम प्रथम भी वहां पहुंचे तो उन्हें आंदोलित शिक्षामित्रों ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन थमाया।

इसमें मांग की गई कि सरकार नया अध्यादेश लाकर नया कानून बनाए, जिससे 1.70 लाख शिक्षामित्र सहायक अध्यापक के पद पर बने रहें। नया अध्यादेश लाए जाने तक प्रदेश के समायोजित शिक्षकों/शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के बराबर समान कार्य समान वेतन दिया जाए। समिति के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि यह भी तय किया गया कि धरना शनिवार तक जारी रहेगा। शुक्रवार को धरनास्थल पर शिक्षामित्र दोपहर दो बजे से बीएसए ऑफिस से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। वहां से फिर बीएसए ऑफिस धरनास्थल पर पहुंचेंगे। गुरुवार को हुए प्रदर्शन में मंडल संरक्षक राजेंद्र शास्त्री, संयोजक रिषीपाल सिंह, विनय यादव सहित काफी शिक्षामित्र मौजूद थे।
विज्ञापन

-------
धरने के दौरान शिक्षामित्र हुई बेहोश
अलीगढ़। समायोजन निरस्त होने से शिक्षामित्र काफी परेशान दिखे और वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसके चलते प्रदर्शन के दौरान धरनास्थल पर प्राथमिक विद्यालय सारसौल में तैनात चेतन देवी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें